रायपुर। बिलासपुर पुलिस ने ‘द हनी बैजर न्यूज़’ के संचालक दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन को रायपुर से गिरफ्तार किया है। बिलासपुर की सिरगिट्टी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मामले में महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडे ने पुलिस से लिखित शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
रायपुर से ‘द हनी बैजर न्यूज़’ का संचालक गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों की जांच

पुलिस अब मामले में ब्लैकमेलिंग, कथित उगाही और डिजिटल सामग्री के दुरुपयोग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।