दशहरा मनाने गांव गया था परिवार, पीछे से चोरों ने तोड़ा मकान और आलमारी का ताला; चोरी की रकम आपस में बांटी

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.79 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। इसमें 3.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 29 हजार रुपये नगद शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवारी बाजार, बंजारी नगर रावांभाठा निवासी सीताराम गुप्ता (45) दशहरा मनाने 19 अक्टूबर को परिवार सहित अपने गृहग्राम खटखरी, जिला मऊगंज (मध्यप्रदेश) गए थे। इस दौरान मकान में ताला लगा हुआ था। 2 नवंबर को जब वे वापस लौटे तो मकान के मुख्य गेट और अंदर रखी आलमारी का ताला टूटा मिला। जांच करने पर आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब मिले। प्रार्थी ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई।

शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 1163/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। संदेह के आधार पर सागर मलिक, मनीषा साहू, राहुल उर्फ ओमप्रकाश निर्मलकर और चेतन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *