पुलिस सैलरी पैकेज बना दिवंगत आरक्षक के परिवार का सहारा, पत्नी को मिली 1 करोड़ रुपये की बीमा सहायता

Uncategorized

जशपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की पुलिस सैलरी पैकेज योजना ने एक बार फिर दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। जशपुर जिले में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक अनिल केरकेट्टा की पत्नी शांति केरकेट्टा को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 1 करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है।

दरअसल, आरक्षक अनिल केरकेट्टा की 24 अप्रैल 2026 को लोरों घाट में हुए सड़क हादसे में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उस समय वे पत्थलगांव थाने में पदस्थ थे। उन्होंने 17 अप्रैल 2007 से जशपुर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और लंबे समय तक निष्ठा के साथ पुलिस विभाग में कार्य किया।

डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के दौरान कई बार जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हैं। ऐसे में किसी अप्रत्याशित घटना के बाद यह योजना उनके परिवार को आर्थिक सहारा देती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ड्यूटी के दौरान अथवा दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामांकित सदस्य को 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर तथा सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है।उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने वेतन खाते भारतीय स्टेट बैंक के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत पंजीकृत रखें। साथ ही नामांकन और अन्य जरूरी जानकारियां समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि संकट की स्थिति में उनके परिवार को योजना का लाभ मिलने में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *