चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस चालुज मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में कुल 18 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।




स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।