रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर विवाद तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद Rahul Gandhi पर कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dinesh Pratap Singh के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोप है कि मंत्री द्वारा राहुल गांधी और उनके परिवार—दादी एवं पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, साथ ही राहुल गांधी का “गला दबाने” जैसी धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंभीर और आपत्तिजनक बताया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।