बिलासपुर से ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान की शुरुआत, तोखन साहू बोले— स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत

Uncategorized

बिलासपुर, 1 अगस्त। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने शनिवार को तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा आयोजित ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान का शुभारंभ किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल देश में बनी वस्तुओं के उपयोग का विषय नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक मजबूती, सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भरता की आधारशिला है।

उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का अभियान जनभागीदारी से आगे बढ़ रहा है और स्वदेशी के प्रति जागरूकता इस लक्ष्य को मजबूत करेगी।

जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएंकार्यक्रम के बाद तोखन साहू ने अपने बिलासपुर स्थित कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव रखे। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *