‘छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’ : डिप्टी सीएम अरुण साव

Uncategorized

रायपुर, 1 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की हत्या पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल दो निर्दोष श्रमिकों की हत्या नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा पर हमला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को उनके अपराध की कठोर सजा मिलेगी।अरुण साव ने कहा कि आतंकवादियों ने हिंदुओं को चिन्हित कर बेगुनाह छत्तीसगढ़वासियों की हत्या की है, जो उनकी कायरता और अमानवीय मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश ऐसे आतंकियों के सामने कभी नहीं झुकेगा और उन्हें उनके कृत्य का करारा जवाब दिया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आतंकी या उसके संरक्षक को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। राज्य सरकार हर स्तर पर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकी हमले के दोषियों को जल्द कानून के कठघरे में लाकर उन्हें ऐसा दंड दिलाएंगी, जो आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त संदेश होगा। उन्होंने कहा, “आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई निर्णायक है और इसमें जीत देश की ही होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *