कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बनाया निशाना: एक की मौत, एक गंभीर; CM साय बोले- ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार’

Uncategorized

रायपुर/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के केलम इलाके में शनिवार शाम आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। इस कायराना हमले में दीपक की मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज GMC अनंतनाग में जारी है।घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों श्रमिक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और रोज़गार के सिलसिले में कश्मीर गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक :-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मृत्यु और दूसरे के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित उपचार चल रहा है और राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।” उन्होंने मृतक दीपक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल भूपेंद्र कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आतंकी हमले से दहशत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टहमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है। प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाए जाने की इस घटना ने एक बार फिर कश्मीर में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *