मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए : अमित साहू

Uncategorized

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को देश के इतिहास का सबसे कल्याणकारी दौर बताया है। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर एक दिन ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘गरीब कल्याण’ को समर्पित रहा है। बिना किसी राजनीतिक वंशवाद के, एक सामान्य पृष्ठभूमि से आकर देश के सर्वोच्च पद पर लगातार तीन बार जनविश्वास हासिल करना मोदी की नीति और नीयत की जीत है।भाजपा प्रदेश मंत्री साहू ने कहा कि पिछले 12 सालों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के अन्तिम व्यक्ति तक गरिमापूर्ण जीवन पहुँचाया है। नीति आयोग के आँकड़ों के मुताबिक मोदी के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। साहू ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में बात रखते हुए कहा कि देश में बने 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते, 12 करोड़ से अधिक शौचालय, 10 करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बना है। मोदी के ये 12 वर्ष ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ की अविरल यात्रा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *