प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वन मंत्री केदार कश्यप ने किया पद्मश्री हेमचंद मांझी एवं साहित्यकार शिव कुमार पाण्डेय का सम्मान

Uncategorized

नारायणपुर/जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर पहुंचकर पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध वैद्यराज हेमचंद मांझी तथा क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार शिव कुमार पाण्डेय से सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने दोनों प्रबुद्ध नागरिकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा समाज, संस्कृति, साहित्य और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की।वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और देश आत्मनिर्भरता तथा समावेशी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जगदलपुर जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा तथा नारायणपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *