राहुल गांधी का बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है – राहुल टिकरिहा

Uncategorized

रायपुर : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने कहा – लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है*रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘अराजक मानसिकता’ का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है।

लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है। जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की और भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध ऐसी घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा जिस प्रकार से मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान बढ़ रहा है एवं लगातार भाजपा की सरकार सभी प्रदेशों में बनती जा रही उससे राहुल गांधी बौखलाए हुए है । मोदी कांग्रेस को क्षेत्रीय दल बना के छोड़ दिया है विगत दिनों पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है उससे राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो दिए हैइस पुतला दहन कार्यक्रम मेंप्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा जी, अंकित द्रिवेदी जी,अंजिनेश शुक्ला जी, अमित मित्तल जी, अनमोल तिवारी जी जिला महामंत्रीगण शंकर साहू, राज गायकवाड़, उपाध्यक्षगण गुरमीत सिंह, शुभांकर द्विवेदी,राहुल यादव जी जिला मंत्री गोपी शर्मा,श्लोक शर्मा के साथ भाजयुमो रायपुर के समस्त मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *