खरसिया कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता निराकार पटेल का निधन

Uncategorized

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता, रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निराकार पटेल का आकस्मिक निधन हो गया। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी,उनके निधन की खबर से कांग्रेस परिवार सहित क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई है।परम निराकार पटेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए थे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे छत्तीसगढ़ के दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल के बेहद करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता ने उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में पहचान दिलाई थी।परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम धनागर में आज शाम 4 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।परम निराकार पटेल का असामयिक निधन न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *