मंत्री केदार कश्यप कोंटा में “मन की बात” की 140वीं कड़ी का करेंगे श्रवण

Uncategorized

रायपुर/सुकमा, 28 नवंबर 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 29 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के नेटवर्क के साथ-साथ विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सुकमा जिले के कोंटा में इस कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण करेंगे। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ कार्यक्रम सुनेंगे।

कैबिनेट मंत्री कश्यप पहले भी सुकमा जिले के विभिन्न स्थानों पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण करते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा, सकारात्मक ऊर्जा और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बन चुका है। कश्यप ने बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से अपील की है कि प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायी संदेशों को अवश्य सुनें। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने ऑल इंडिया रेडियो पर देश को संबोधित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *