रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 17 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Uncategorized

रायपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार और सेवन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सुभाष नगर के देवार पारा में दबिश देकर 17 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों की जांच कर संबंधित लोगों को चिन्हांकित किया।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में नशे की गतिविधियों को लेकर लगातार मिल रही सूचनाओं और शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई का उद्देश्य नशे की गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ लोक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

समझाइश के बाद भी पुलिस की निगरानी

पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देकर उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया। क्षेत्र में नशे की गतिविधियों और विवाद की आशंका को देखते हुए 17 लोगों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य भविष्य में लोक शांति भंग होने और संज्ञेय अपराधों को रोकना है।

कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर पुलिस मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पुलिस विवेक शुक्ला और असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में की गई।

इन 17 लोगों पर हुई कार्रवाई

  • भरत वर्मा (18)
  • गिरिशा चौहान (18)
  • पिदु वर्मा (28)
  • पप्पन साहू (30)
  • गोपाल तेलासी (23)
  • हुसैन कुलहरिया (19)
  • बुलबुल उर्फ धर्मा नगरीया (45)
  • हिम्मत चौहान (35)
  • जुगराज जुगनिया (28)
  • कबीर सोनी (28)
  • अंकित ध्रुव (24)
  • बलजीत कुलहरिया (32)
  • मोहित कुलहरिया (19)
  • सिंह साहू (19)
  • भूरू उर्फ सुरेन्द्र सोनी (38)
  • चंदन पाल (18)
  • अमन गोपाल (21)

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और सेवन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *