एलपीजी गैस की किल्लत झेल रहे भारत के लोगों के लिए ईरान से बड़ी राहत की खबर

Uncategorized

New Delhi : एलपीजी गैस की किल्लत झेल रहे भारत के लोगों के लिए ईरान से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 40,000 मीट्रिक टन एलपीजी से लदा भारतीय ध्वज वाला एक जहाज, शिवालिक ने बिना सुरक्षा के होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, आसपास मौजूद भारतीय नौसेना के युद्धपोत सतर्क हैं।

सूत्रों के मुताबिक टैंकर शिवालिक पर 40 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है और ये टैंकर अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा। एक और अच्छी खबर ये है कि एक और एलपीजी से भरा टैंकर जल्द भारत के लिए रवाना होगा, इसकी भी अनुमति मिल गई है। इस राहत के बाद माना जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री से हुई बातचीत पॉजिटिव रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *