तेज रफ्तार का कहर: मुख्यमंत्री के पूजा-अनुष्ठान कराने वाले पुरोहित विकास पांडेय सड़क हादसे में गंभीर

Uncategorized

बड़ी खबर : बिलासपुर : मुंगेली : राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों के निजी पूजा-यज्ञ अनुष्ठानों में पुरोहित रहे मुंगेली निवासी विकास पांडेय शास्त्री बुधवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 8 बजे विकास पांडेय अपने गृह ग्राम उरीकाभाटा (मुंगेली) से निजी मारुति स्विफ्ट कार से रायपुर के कुशालपुर स्थित निवास के लिए निकले थे। मुख्य सड़क पर लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम दाबो के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्भाग्यवश उसी दौरान पीछे से आ रही एक जीप ने भी कार को टक्कर मार दी। दोहरी टक्कर के कारण हादसा बेहद भीषण हो गया, जिसमें विकास पांडेय शास्त्री और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुंगेली में कलेक्टर, एसपी और पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर को जानकारी दी गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली और बाद में पारख मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को रायपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में विकास पांडेय शास्त्री रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कार चालक मेकाहारा अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *