आंगनबाड़ी से टीवी और घर से नकदी-बर्तन चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

सक्ती, 31 मई। सक्ती पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल समेत चोरी का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने जुए की लत के कारण चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस के अनुसार थाना सक्ती में दर्ज दो चोरी के मामलों की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करोरपारा क्षेत्र में एक युवक चोरी का सामान बेचने की फिराक में मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागीरथी साहू (27 वर्ष), निवासी डूमरपाली, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने सितंबर 2025 में ग्राम हरेठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर टीवी, पंखे, ट्यूबलाइट और खाद्य सामग्री सहित लगभग 20 हजार रुपये की चोरी करना स्वीकार किया।

इसके अलावा जनवरी 2026 में सक्ती के बुधवारी बाजार क्षेत्र स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन और नकदी सहित करीब 15 हजार रुपये की चोरी करने की बात भी कबूल की।पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह कुछ दिन पहले ओडिशा के बेलपहाड़ क्षेत्र से बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर लाया था और चोरी का सामान बेचने के लिए सक्ती पहुंचा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन कांसे के गिलास, दो कांसे के कटोरे तथा चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है।आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान, हेमंत राठौर तथा आरक्षक दीपक बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *