पश्चिम एशिया संकट के बीच सीएम विष्णु देव साय सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Uncategorized

नवा रायपुर : 10मार्च 2026,पश्चिम एशिया के देशों में जारी संघर्ष और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने त्वरित कदम उठाए हैं। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे या संभावित रूप से फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था लागू कर दी है।

राज्य शासन ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन की लॉयजन अधिकारी सुश्री लेखा अजगल्ले को तत्काल प्रभाव से नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे संकटग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी। साथ ही दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन, विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय भी सुनिश्चित किया जाएगा।
मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
संकट की स्थिति में सहायता और जानकारी के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजन इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर सकते हैं—
नोडल अधिकारी (मोबाइल): 8349840582
कार्यालयीन टेलीफोन: 011-46156000
फैक्स नंबर: 011-46156030

नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर
पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में लगातार बिगड़ते हालातों के कारण वहां रह रहे भारतीयों, खासकर छत्तीसगढ़ के निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर नागरिकों की सुरक्षित वापसी, समन्वय और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा सके।
महानदी भवन से जारी हुआ आदेश
यह आदेश 10 मार्च 2026 को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, आवासीय आयुक्त तथा जनसंपर्क संचालनालय सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नोट: यदि आपके कोई परिचित या रिश्तेदार पश्चिम एशिया के देशों में रह रहे हैं, तो उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र यह जानकारी और हेल्पलाइन नंबर उन तक अवश्य पहुँचाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *