रेंजर मैडम ऑफिस चमकाने में मस्त, जंगल में सागौन तस्करों ने मचाया तांडव — काट डाले सैकड़ों बेशकीमती पेड़

Uncategorized

ईश्वर सोनी बीजापुर : बीजापुर : रेंजर मैडम ऑफिस चमकाने में मस्त, जंगल में सागौन तस्करों ने मचाया तांडव — काट डाले सैकड़ों बेशकीमती पेड़मुखबिर की सूचना के बाद जागा विभाग ,दीपावली के दिन कार्यवाही में 6 घनमीटर से ज्यादा अवैध सागौन के गोले बरामद

दीपावली के दिन सामान्य वन विभाग ने बीजापुर के टिम्बर माफियाओं पर एक बड़ी कार्रवाई की है.अवैध सागौन की लकड़ी का बड़ा भंडार जब्त किया गया है. यह कार्रवाई जिला मुख्यालय के न्यू पुलिस लाइन के सामने और भट्टीपारा में स्थित डेरी फार्म पर दो टिप्पर और लगभग पांच से छः घनमीटर सागौन की कीमती लकड़ी बरामद हुई है.

वन विभाग को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने सोमवार को यह कार्रवाई की, जिसके बाद यह बड़ा डंप सामने आया.

वन अमला फिलहाल सागौन के इस ज़खीरे की जांच कर रहा है, ताकि बरामद लकड़ी के स्रोत और वास्तविक मालिक का पता लगाया जा सके.

वन विभाग और तस्करों की साठगांठ की जांच शुरू

इस कार्रवाई के बाद जिला मुख्यालय के कई फर्नीचर मार्टों में भी वन विभाग की तलाशी जारी है. जिस स्थान से लकड़ी मिली है, वह पुलिस लाइन से सटा हुआ और सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जिससे विभागीय मिलीभगत की संभावना जताई जा रही है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी वन कर्मियों की जानकारी के बिना इकट्ठा नहीं की जा सकती थी. इससे रेंजर, बीट गार्ड और अन्य अमले की मिलीभगत की आशंका जताई गई है.

6 घनमीटर से ज्यादा अवैध लकड़ी बरामद : वन मंडलाधिकारी

पूरे मामले पर बीजापुर सामान्य वन विभाग के वन मंडलाधिकारी एन. रंगनाथन ने कहा कि देर रात इसकी गुप्त सूचना मिली थी, उसके बाद टीम को उस जगहों पर लगाया गया था. सुबह से इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोनों जगहों पर लगभग छः घनमीटर से ज्यादा अवैध लकड़ी बरामद की गई है. फिलहाल लकड़ी जब्त कर इसका मेजरमेंट और कार्रवाई की जा रही है. उसके बाद स्पष्ट हो पायेगा कि कितने का लकड़ी है और किसका लकड़ी है.

रेंजर की कार्यप्रणाली से तस्करो के हौंसले बुलंद ,नही हो रहा फील्ड का दौरा

बीजापुर रेंजर मैडम की जब से पोस्टिंग हुई तब से अपने कार्यकाल को चमकाने में लगी इधर टिम्बर माफियो ने काट डाले सैकड़ो बेशकीमती सागौन के पेड़ , वन्ही रेंजर मैडम के रेंज मे कई जगह पर अवैध मुरुम खनन भी जोरो में है फिर भी अब तक कोई कार्यवाही नही हो पाई

सागौन तस्कर लगे सांठगाठ में , जप्त सागौन की मात्रा को कम दिखाने ताकि लायसेंस निरस्त होने से बच सके

इन टिम्बर व्यवसाइयों द्वारा डिपो में नीलामी के दौरान 3rd क्वालिटी एंव कुछ मात्रा में सागौन गोलो को लेकर महज औपचारिकता निभाया जाता है फिर जंगल से अवैध सागौन को काटकर उपयोग किया जाता है

सागौन तस्कर दबी जुबान बोले हम से ज्यादा अवैध सागौन के गोले पुलिस लाइन में मिलेंगे , रात के अंधेरे में आते है पुलिस लाइन में अवैध सागौन चिरान

जिला मुख्यालय में भी कट चुके है कीमती सागौन के पेड़

बीजापुर जिले मुख्यालय के जनपद स्कूल के पास भी कई बेशकीमती सागौन के पेड़ों को सागौन तस्करो द्वारा काट दिया गया था जिसके बाद चश्मदीद गवाहों के बयान के बाद भी मामले को लीपापोती करते हुए कार्यवाही नही की गई एंव मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *