अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा BRICS देशों के साथ संरेखित होने वाली “अमेरिका-विरोधी नीतियों” का समर्थन करने वाले किसी भी देश पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा

Uncategorized

USA: 9जुलाई2025,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि BRICS (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब, और संयुक्त अरब अमीरात) देशों के साथ संरेखित होने वाली “अमेरिका-विरोधी नीतियों” का समर्थन करने वाले किसी भी देश पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा.’ भारत को भी राहत नहीं.’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दोहराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह समूह अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने के लिए बना है. ट्रंप ने फार्मा सेक्टर पर 200% टैरिफ लगाने की भी बात कही, जिससे भारत पर सीधा असर पड़ सकता है. लेकिन उन्होंने कहा कि वह “लोगों को लगभग डेढ़ साल का समय देंगे. ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत कुल 11 देश शामिल हैं, जो ट्रंप की टैरिफ नीतियों की आलोचना करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *