– 12 सितंबर 2025प्रतियोगिताएं विचार व्यक्त करने एवं कौशलनिखारने का सुनहरा अवसर – सुनील शर्मारजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग, संस्कृति, पर्यटन सहित छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास की उपलब्धियों को उजागर किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी विद्यार्थी जिस विषय का अध्ययन कर रहे हैं, उसमें संचार कौशल का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने एवं कौशल निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।प्रथम स्थान पर पीजीडीजे प्रथम सेमेस्टर के छात्र अरूण कुमार रहे। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से दो प्रतिभागी विजयी रहे जिसमें एम.जे प्रथम सेमेस्टर के छात्र अमित चंदेल व बीएएमसी प्रथम सेमेस्टर के अनमोल चौबे । तृतीय स्थान पर एमएससी (ईएम) तृतीय सेमेस्टर के छात्र नितेश गिरी रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक विभागाध्यक्षगण पंकज नयन पाण्डेय, शैलेंद्र खंडेलवाल एवं डॉ. राजेन्द्र मोहंती रहे। कार्यक्रम का संयोजन इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डा. वैशाली गोलाप, श्रीमती नीति ताम्रकार, अतिथि शिक्षण सहयोगी, छात्र-छात्राएं एवं विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के कर्मचारी सम्मिलित हुए। आगामी कार्यक्रमविश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष 2025 के तहत आगामी 16 सितंबर को रोजगार मेला, 17 सितंबर को ग्रुप डिस्कशन, 19 सितंबर को विकसित छत्तीसगढ़- 2047 एवं 21 सितंबर को एल्युमनी मीट का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 9 सितंबर से परिचर्चा, लोगो स्पर्धा, पोस्टर प्रतियोगिता एवं पुस्तक मेला का आयोजन संपन्न हुआ।