जिला प्रशासन रायपुर का अनूठा प्रयास: नवजात शिशुओं के नाम पर फलदार पौधों का वितरण

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 04 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट “ग्रीन पालना अभियान” इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा दिया जा रहा है।आज इस अभियान के तहत एमसीएच कालीबाड़ी 16, आरंग ब्लॉक 01, उरला 03, धरसीवां ब्लॉक 04, अभनपुर 05, तिल्दा 01, बिरगांव 02 कुल 32 प्रसूताओं को 160 पौधे भेंट किए गए।यह पहल न केवल नवजात शिशु के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *