कसडोल क्षेत्र में जोक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णाेद्धार एवं तटबंध निर्माण को शासन ने दी स्वीकृति

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 6 नवम्बर 2025/राज्य शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़दृबिलाईगढ़ जिले के विकासखंड कसडोल में जोक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णाेद्धार एवं डाउनस्ट्रीम तटबंध निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना की अनुमानित लागत 5 करोड़ 84 लाख रुपये है, जो अद्यतन दर अनुसूची के आधार पर स्वीकृत की गई है। परियोजना पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 14,509 हेक्टेयर के विरुद्ध वर्तमान में हो रही 4,303 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का पर्याप्त लाभ मिलेगा। राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य की ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन सक्षम अधिकारी से अनुमोदित कराई जाए, तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही निविदा आमंत्रित की जाए तथा निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रखी जाए। कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य को स्वीकृत राशि एवं समयावधि के भीतर पूरा किया जाएगा तथा गुणवत्ता, तकनीकी सटीकता और मितव्ययिता सुनिश्चित की जाएगी। यह परियोजना कसडोल क्षेत्र की कृषि भूमि में सिंचाई क्षमता बढ़ाकर स्थानीय किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *