प्रोजेक्ट ‘आओ बांटे खुशियां’ से बच्चों के चेहरों में खिली मुस्कान

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 04 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के अंतर्गत जिला प्रशासन की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत जिला रायपुर में विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं तथा उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र या विद्यालय में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसी कड़ी में मेडिकल ऑफिसर विभोर सक्सेना, सहायक प्रोग्रामर जिला पंचायत वर्षा पाण्डेय, सहायक ग्रेड 2 नन्द कुमार गंजीर, संकुल समन्वयक पिपरौद रमेश कुमार कुर्रे, संकुल समन्वयक विक्रम कुमार त्यागी ने न्योता भोज के माध्यम से बच्चों के साथ केक काटकर, खीर-पूरी खिलाकर और चॉकलेट-बिस्किट वितरित कर अपना जन्मदिन मनाया।प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 19 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *