चिरमिरी : कोरिया जिला के चिरमिरी थाना के आरक्षक भानु प्रताप सिंह को दिनाक 21 जुलाई 2019 को देर रात्रि गस्त जाते समय करीबन 11: 50 बजे, एक बालक घूमते हुए मिला, जिससे आरक्षक भानु प्रताप सिंह ने पूछ – ताछ करने का प्रयत्न किया। पर वह बालक मा कुदरगढ़ी पहाड़ गोदरीपारा के जंगलों में भाग खड़ा हुआ, जिसकी सूचना आर.भानु प्रताप सिंह ने प्रधान आरक्षक हेमपाल सिंह को दी। हेमपाल सिह व भानु प्रताप सिंह ने तत्काल लड़के की खोजबीन प्रारम्भ कर दिया। रास्ता जंगल एवं पथरीला पहाड़ी वाला था, परन्तु बालक को पकड़ कर थाना लाया गया और उससे पूछताछ किया गया, जिस पर उस विक्षिप्त नाबालिक बालक ने अपना नाम खेलानंद सिंह बताया व उसकी उम्र लगभग 13- 14 साल के करीब थी, उसे थाना ले जा कर पूछताछ किए जाने पर वह बालक अपना पता ग्राम बिनकरा तहसील लखनपुर बताया।
प्रधान आरक्षक हेमपाल सिंह व आरक्षक भानु प्रताप सिंह के अथक प्रयास के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक खेलानंद सिंह को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।