छत्तीसगढ़ की तरक्की में सुनिश्चित हो रही युवाओं की सक्रिय भागीदारी

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ की तरक्की में सुनिश्चित हो रही युवाओं की सक्रिय भागीदारी । सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर कहा हमारी सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के उद्देश्य से “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित IIIT में Artificial Intelligence & Data Science जैसे भविष्यगामी एवं व्यावहारिक कोर्स में MTech करने का अवसर मिलेगा। डिजिटल इंडिया मिशन और नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार इस पाठ्यक्रम से युवा आधुनिक तकनीक के साथ ही शोध और नवाचार में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

इस योजना के अंतर्गत पूरी ट्यूशन फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी साथ ही छात्रों को ₹50,000 प्रतिमाह की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। इस पाठ्यक्रम में युवाओं को AI, Cloud Computing, Data Analytics, HealthTech, EduTech, Revenue और E-Governance से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

प्रदेश के अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं, इसके लिए iiitnr.ac.in पर जाकर आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *