आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार को लेकर बड़ी कवायद शुरू-समीर खान, प्रदेश सघटन मंत्री AAP छ ग

Uncategorized

रायपुर : 26 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती के लिए कवायद शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश सघटन मंत्री समीर खान ने बताया कि आगामी 30 जुलाई तक सभी बस्तर संभाग के सभी जिलों में जिला स्तरीय मीटिंग रखी गयी है और उसके बाद जोन स्तरीय सम्मलेन रखा जायेगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जी और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक, उप नेता विपक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार राज्य में पार्टी विस्तार और मजबूत संगठन की कवायद शुरू हो गयी है। बस्तर संभाग, कांकेर, दुर्ग जोन पार्टी ने ज़ोन बनाकर प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक /समन्वयक नियुक्त किया है, देव लाल नरेठी, (प्रदेश उपाध्यक्ष) उत्तम जायसवाल को बस्तर संभाग, की पर्यवेक्षक/समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।

प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा। जिला, ब्लॉक स्तर, प्रत्येक वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीम तैयार करने की रुपरेखा तैयार की जा रही है।

प्रदेश सघटन्न मंत्री समीर खान ने कहा कि,पार्टी में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर फोकस किया जा रहा है।आने वाले कुछ महीनों में पार्टी में संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां दे दी जाएंगी, जिसके बाद जनता के मुद्दे,आगामी चुनाव रणनीति की बड़ी रुपरेखा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयार होगी।

सघटन मंत्री समीर खान बताया कि हमारे द्वारा कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित कर कार्यकर्ताओं में जोश और एकता का संचार करने की तैयारी की जा रही है। आम आदमी पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी है जो अपने गठन के सिर्फ 12 साल में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है, आम आदमी पार्टी ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर आम जनता के अधिकार के तौर पर फोकस किया है, बस्तर संभाग में भी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। ऐसे में पार्टी के बस्तर संभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में बड़ा फेरबदल की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *