बसंतपुर : 20जुलाई2025,जिला राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया 19 जुलाई 2025 की घटना है। घटना के 3 घंटे के अंदर लुट के आरोपी को पकड़ा लिया।

पूरा मामला इस प्रकार:- थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि आवेदक बाबा धाम के रवाना हुआ था रस्ते पर 3 आरोपी चाकू लेकर प्रदीप पटेल निवासी सागरपारा, घनश्याम जोशी तथा अन्य ने लुट के उद्देश्य से प्राथी के गाड़ी के बिल्कुल सामने खड़ा कर किया और चाकू दिखा कर पैसा की मांग करने लगे। घटना शाम करीबन 04ः30 बजे नंदई चौक राजू बिल्डिंग मटेरियल के पास की है। काले रंग को होण्डा सी0बी0साईन क्रमांक सी0जी0/08/ए0टी0/5918 में सवार तीन अज्ञात लडके प्रार्थी के मोटर सायकल के सामने अपना मोटर सायकल को लाकर खडी कर दिया और तीनो मे से एक लडका प्रार्थी को चाकू दिखाकर रूपये की मांग करने लगा। तब प्रार्थी ने उस लडके को 100/रूपये दिया किन्तु वे लोग नही माने और प्रार्थी के बाये जांघ में पर चाकू से वार कर चोट पहुॅचाया तब प्रार्थी को डराकर उनने जेब में रखे 500/रूपये के नोट को निकाल कर तीनो लडके वहॉ से भाग गये।

प्रार्थी द्वारा आसपास के लोगो से पूछने पर तीनो लडके का नाम प्रदीप पटेल निवासी सागरपारा, घनश्याम जोशी तथा अन्य विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक होना बताये। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 317/2025 धारा 126(2),309(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस टीम 3 घंटे के अंदर में आरोपी को पकड़ा। प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपीगण एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपीगण एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक का जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त आरोपी को जिला जेल एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह राजनांदगांव दाखिल किया गया ।
आरोपीगण का अपराधिक रिकार्ड
- आरोपी प्रदीप पटेल पिता जोहन पटेल निवासी सागरपारा थाना बसंतपुर का जो अपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 200/15 धारा 294,323,506 भादवि0, 47/16 धारा 294,323,506 भादवि., 278/16 धारा 294,323,506,34 भादवि0, 93/17 धारा 294,323,506 भादवि, 100/19 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 295/19 धारा 294,452,506 भादवि0, 345/20 धारा 379 भादवि0 25, 27 आर्म्स एक्ट, 156/21 धारा 294,323,506,34 भादवि, इस्तगाशा क्रमांक 12/17 धारा 110 जाफौ0, 84/17 धारा 107,116(3) जाफौ0, 138/20 धारा 107,116(3) जाफौ0, 94/20 धारा 107,116(3) जाफौ0, एवं 03/22 धारा 110 जाफौ0 पंजीबद्व है।
- आरोपी घनश्याम जोशी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 75/24 धारा 379 भादवि., 94/24 धारा 457,380 भादवि0 एवं थाना घुमका में अपराध क्रमांक 157/24 धारा 331(4),305(ए) बीएनएसएस पंजीबद्व है।
प्रकरण में उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि. मनमोहन साहू, प्र0आर0 किशोर यादव, दीपक जायसवाल आरक्षक कुश बघेल, जामिन्द्र वर्मा एवं आशीष मानिकपुरी एवं अतहर अली की अहम भूमिका रही।