रायपुर : नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने केन्द्र सरकार की योजना के तहत बैंक के प्रकरणों का प्रत्यक्ष जायजा राजस्व विभाग अध्यक्ष अंजनी राधेष्याम विभार एवं पार्षद शीतल कुलदीप बोगा की उपस्थिति सहित निगम अधिकारियों एवं समस्त बैंको के शाखा प्रबंधको की उपस्थिति में लिया। महापौर ढेबर ने अवलोकन के दौरान पाया कि रायपुर नगर निगम द्वारा केन्द्र सरकार की योजना के तहत कुछ प्रकरण जाते है जिनका निराकरण बैंको द्वारा किया जाता है। इसमें से कुछ बैंको द्वारा निराकरण अच्छे से किया जाता है, जबकि निराकरण के मामले शून्य है।
महापौर एजाज ढेबर ने अवलोकन के दौरान अधिकारियों को निर्देषित किया कि जिन बैंको में सबसे कम निराकरण किया गया है। जिनमें एक्सीस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महेन्द्रा बैंक, बंधन बैंक, महाराष्ट्र बैंक और भी कुछ बैंको में रायपुर नगर निगम के जितने भी बैंक खाते है वे सभी के सभी आज तत्काल बंद करके सभी बैंक खातों से शत प्रतिषत पूर्ण पैसा निकालना सुनिष्चित करें और जो बैंक रायपुर नगर निगम के साथ कार्य करने के केन्द्र सरकार की योजना के अंतर्गत इच्छुक है, उन्हें 15 दिनों के भीतर भेजे गये प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से सुनिष्चित करने के निर्देष संबंधित बैंक मैनेजरों को महापौर ढेबर द्वारा दिये गये।