New Delhi : राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा घोषित “व्यापार डील” के प्रस्ताव पर अमेरिका में दोनों देशों के प्रतिनिधियों में बैठकें चल रही हैं.भारत में कृषि क्षेत्र में किसानों को मिल रही रियायतों, “जीएम बीज”, उर्वरकों और अन्य कई मुद्दों पर दोनों देशों में गतिरोध बना हुआ है.भारत ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में कृषि से संबंधित मुद्दों पर अपना रुख कड़ा किया हुआ है. दोनों देशों के बीच बातचीत महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है. लेकिन भारत कृषि क्षेत्र में अमेरिका के प्रस्ताव पर राजी नहीं है.एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय दल अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत को लेकर वॉशिंगटन में है. बातचीत को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय दल अभी वहां कुछ और समय रुक सकता है.