छत्तीसगढ़ : जिला रायपुर में दिनांक 23.11.2018 की रात्रि 08ः30 बजे डाॅयल 112 द्वारा सूचना दिया गया कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिलोरा में दो पक्षों में झगड़ा/बलवा हो गया है, जो डाॅयल 112 वाहन से पुलिस ग्राम गिलोरा पहुंची।

दो पक्षों हो रहे हंगामा को देखकर पुलिस टीम द्वारा समझाईश दी जा रही थी तथा थाना जाकर रिपोर्ट करने की सलाह दिया जा रहा था। इसी दौरान भीड़ में से कुछ व्यक्तियों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस के साथ बहस करने लगे। जो समझाईश देने पर भी नहीं माने और पुलिस कर्मचारियो के साथ झूमा झटकी करने लगे। इनके द्वारा पुलिस के शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न किया गया। प्रकरण में 01 आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है, शेष 01 आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।गिरफ्तार आरोपी – हीरामन साहू पिता डामन लाल साहू उम्र 32 साल निवासी मोखेतरा थाना आरंग रायपुर इस प्रकार है।