Puri, Odisha : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़,3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत होने खबर आ रही है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं. मृतकों में दो महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू शामिल हैं.


सभी मृतक खुर्दा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. प्रशासन ने हालात पर काबू पा लिया है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख़्त कर दी गई है.