बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी दिवंगत महिला फेंसिंग खिलाड़ी सुश्री भारती साहू के निवास पर पहुंचे शोक संतप्त परिजनों से मिले भारती के पिता , भाई, मां एवं पति से मुलाकात कर आकस्मिक हुई निधन पर शौक व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से 25000 रुपए का चेक भारती साहू के पिता को प्रदान किया एवं भविष्य में भी किसी प्रकार से सहयोग की आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश फेंसिंग संघ तत्पर रहेंगे।
भारती साहू ने अपनी खिलाड़ी जीवन में अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगता में राज्य का प्रदर्शन करते है केरला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगता में कांस्य पदक जीता , हाल ही संपन्न हुई नेशनल गेम्स में भी राज्य के लिए कांस्य पदक जीता था। इनके अकाल मृत्यु से खेल जगत ने एक होकर खिलाड़ी खो दिया है ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस प्रकाश(आई ए एस),महासचिव बशीर अहमद खान ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अपनी सांत्वना प्रेषित की है।
परिवार से मिलने अजीत सिंह पटेल (अपर आयुक्त हाउसिंग बोर्ड) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निखिल जामभूलकर, अखिलेश दुबे ,अमित डोडवानी,एवं कोच जॉनसन सोलोमन उपस्थित रहें ।