NSUI ने किया डॉ रमन सिंह का पुतला दहन

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आज पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया।

दरअसल, राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे जमीन पर भारत माता की तस्वीर को रख कर अपमानित किया गया इसको लेकर आज राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में अंबेडकर चौक अंबेडकर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई उसके पश्चात डॉ रमन सिंह का पुतला दहन कराया गया और नारे भी लगाए गए “भारत माता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” ऐसे नारों के साथ आज प्रदर्शन किया गया।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की जिस प्रकार राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान भारत माता को जमीन पर रख कर अपमानित किया गया और यह भारतीय जनता पार्टी के लोग जो अपने आप को राष्ट्रीय भक्त कहते हैं यह आप सभी के सामने हो आ गया है की वे किस प्रकार भारत माता का अपमान कर रहे हैं आज हमने पूरे प्रदेश में डॉक्टर रमन का पुतला दहन किया और यदि वह आने वाले समय में भी माफी नहीं मांगेंगे आने वाले समय में भी हम उग्र आंदोलन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *