बाराद्वार : जिला – सक्ती (छ.ग.) : अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।आरोपी का नाम:संजय मिरी पिता ,,,, जी@ मिरीआयु: 38 वर्षसाकिन: आमापाली थाना बाराद्वार, जिला सक्तीघटना का

विवरण : प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा महोदय द्वारा क्षेत्र में अवैध जुंआ, सट्टा, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, हरीश यादव, उप. पुलिस अधीक्षक (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लाल पटेल थाना बाराद्वार द्वारा दिनांक 11.06.25 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमापाली रेड कार्यवाही कर आरोपी संजय मिरी पिता गिरधारी मिरी उम्र 38 वर्ष साकिन आमापाली थाना बाराद्वार के कब्जे से लगभग 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त किया गया। शराब की कीमत लगभग 700 रुपये आँकी गई। मौके से आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सदुपयोग पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।इस कार्यवाही में:थाना प्रभारी निरीक्षक लाल पटेल, प्र.आर. मनीष राजपूत, प्र.आर. अरुण कौशिक, आर. अजय बंजारे, आर. जितेन्द्र सिद्धार, आर. कंचन सिद्धार, स.मितेश काजल चौहान का योगदान रहा।