5रायपुर : आज दिनांक 09.07.2020 को पुलिस ट्रांजिट मेस पुलिस लाईन रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक लाइन रायपुर मणिशंकर चंद्रा के द्वारा रायपुर जिले के व्ही. आई. पी. सुरक्षा , बैंक व महत्वपुर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात जिला पुलिस बल रायपुर के अधिकारियों कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गयी। मणि शंकर चंद्रा के द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा करते हुये ड्यूटी के दौरान सुरक्षा संबंधी विभिन्न नियमो का पालन करने, अच्छी वेशभूषा धारण करने, आमजन से मित्र वत व्यवहार करने, किसी भी परिस्थिति में अवसाद ग्रस्त न होने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा दिये गए आवश्यक निर्देशो का पालन करने के साथ ही पुलिस महानिदेशक महोदय के स्पंदन अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुये प्रतिदिन व्यायाम व योग की शिक्षा को अपनाने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस कोविड 19 संक्रमण से बचाव करने संबंधी शासन द्वारा निर्धारित नियमो का पालन करते हुए पूरी सतर्कता एवं सावधानी के साथ अपनी ड्यूटी करने के अतिरिक्त व्यक्तिगत,पारिवारिक एवं मानसिक समस्याओं को उचित तरीके से संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए हिदायत भी दी गयी। इस दौरान बैठक में रक्षित निरीक्षक श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार अभिजीत भदौरिया सहित इकाई के लगभग 50 की संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।