रायपुर :, 24 जुलाई 2019 मूख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास पर जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ढाई हजार से अधिक लोगों ने रूबरू मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताई। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज 1179 लोगों ने व्यक्तिगत रूप से और 89 प्रतिनिधि मंडलों में 1371 लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने साढ़े पांच बजे तक लोगों की समस्याएं सुनीं।
सभी जिलों में डायवर्सन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश
मूख्यमंत्री ने जनचौपाल में कई लोगों द्वारा डायवर्सन के प्रकरणों के निपटारे के लिए आवेदन दिए। जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी जिलों में डायवर्सन के लंबित प्रकरणों की जानकारी मांगने और मुख्यमंत्री सचिवालय से प्रकरणों के निपटारे की स्थिति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह प्रकरणों के निपटारे की स्थिति की समीक्षा की जाए।