रायपुर मेडिकल कॉलेज में तकनीशियनों और सहायकों की भर्ती के लिए जारी अनंतिम चयन सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

Chhattisgarh

रायपुर. :  दिनांक22 जुलाई 2019. पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में तकनीशियनों एवं सहायकों की भर्ती के लिए जारी अनंतिम (Provisional) चयन सूची पर दावेदारों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। उम्मीदवार मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रकाशित अनंतिम चयन सूची में आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति 29 जुलाई 2019 तक कार्यालयीन समय में चिकित्सा महाविद्यालय कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अनंतिम चयन सूची मेडिकल कॉलेज के सूचना पटल और वेबसाइट www.ptjnmcraipur.in पर देखी जा सकती है।

रायपुर मेडिकल कॉलेज ने तकनीशियनों एवं सहायकों की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ली गई परीक्षा के परिणाम और उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अनंतिम चयन सूची जारी की है। इसमें ओ.टी. टेक्नीशियन, ओ.टी. सहायक, डायलिसिस टेक्नीशियन, टेक्नीशियन प्लास्टर, स्पीच थेरेपिस्ट, ई.सी.जी. टेक्नीशियन, कैथ टेक्नीशियन, कैथ असिस्टेंट तथा आई.सी.यू. टेक्नीशियन के पदों पर अनंतिम रूप से चयनित 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची इस प्रकार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *