रायपुर : लोकसभा चुनाव 2019 के मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझान में छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इस समय भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुई
है। भाजपा व कांग्रेस दोनों में काटे की टक्कर नजर आ रही है। रायपुर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे 243 वोटो से आगे थे। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी व कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। लोकसभा से ही भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 6 हजार वोटों से आगे । बस्तर लोकसभा में चित्रकोट विधानसभा से 1000 व बस्तर विधानसभा से 400 वोट से दीपक बैज आगे। वही महासमुंद कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू 3224 वोट से आगे।
स्थिति यह एक घण्टे पहले की है।