दुखत घटना : खरोरा के पास सड़क दुर्याघटना 10 से अधिक लोगों की मौत

Uncategorized

रायपुर : खरोरा के पास सड़क दुर्याघटना कई लोगों की मौत की खबर। ग्राम चटौद थाना विधानसभा के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में आज चौथिया छट्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए थाना खरोरा के ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे, जहाँ से कार्यक्रम पश्चात वापस आ रहे थे कि रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव के समीप एक ट्रेलर गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो जाने से माजदा वाहन में सवार 10 से अधिक लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और  कई लोग घायल हो गए ।घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है।

घायलों को तत्काल खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खरोरा पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल में पहुंच गए हैं।

हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *