रायपुर : दिनांक 21जुलाई 2019, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता अर्जुन वासवानी ने बधाई दी और कहा कि बैस की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ का सम्मान बताया। उनके राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभवों का लाभ त्रिपुरा राज्य को मिलेगा। रमेश बैस रायपुर के सात बार सांसद रहे है।