किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे रायपुर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh

रायपुर : 16 मार्च 2025,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे हुए हैँ जो छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर आयोजित किसान पंचायतों और बैठकों क़ो सम्बोधित करेंगे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जबरदस्ती लाये गए कॉरपोरेट परस्त किसान क़ृषि और आम उपभोक्ता विरोधी क़ानून के खिलाफ चले तेरह महीने की आंदोलन में केंद्र सरकार ने हालांकि क़ानून वापस ले लिया परन्तु किसानों से जो उस दौरान सभी फसलों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो के अनुरूप सभी फसलों का समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी लागू करने, आंदोलनकारी किसानों पर लगे कानूनी मामलो क़ो वापस लेने, आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों क़ो पर्याप्त मुआवजा देने, शहीद स्मारक बनाने आदि विषयों पर लिखित आश्वासन दिया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। इसके बजाय केंद्र सरकार क़ृषि क्षेत्र का पूर्ण रूप से निगमीकरण करने की मंशा रखते हुए नई क़ृषि विपनन एवं व्यापार नीति के माध्यम से पुनः काले क़ृषि क़ानून क़ो किसानों पर थोपा जा रहा है। जिसके खिलाफ देशभर में किसानों का महापंचायत लगातार आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में महासमुंद जिला के गौरिया र्व धमतरी में आयोजित किसान पंचायत को सम्बोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ में केन्द्र द्वारा धान की समर्थन मूल्य में 117 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि किसानों क़ो नहीं मिलने , रासायनिक खाद की जारी खुलेआम कालाबाजारी , छुट्टे घूमने वाले मवेशीयों से किसान व आम राहगीरों को होने वाली परेशानी , चना उत्पादक किसानों क़ो समर्थन मूल्य व कोई प्रोत्साहन नहीं मिलने , लो वोल्टेज की समस्या से रबी फसल बोने वाले किसानों क़ो पर्याप्त बिजली नहीं मिलने व किसान आत्महत्या जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *