रायपुर : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के साथ धोखा , पिछले धान खरीदी में सरकार के द्वारा कही गई थी कि ₹2500 किवंटल के हिसाब से किसानों के खाता में राशि भुगतान की जाएगी,अभी तक किसानो के खाता में ₹2500रुपए का राशि का भुगतान खाता में नहीं हुआ, साथ ही उप समिति की बैठक में प्रथम किस्त की राशि दी जाने की बात आई है।
नेता प्रतिपक्षा धरमलाल कौशिक ने यह भी कहा की जिस प्रकार से कोरोना का संकट चल रहा है और साथ में शादी विवाह वा खेती का सीजन है और लगातार किसानों के साथ में खर्चे का आवश्यकता है। किसानों को पैसे की जरूरत पड़ेगी लेकिन एक किस्त में दिए जाने से किसानों को कोई लाभ नहीं है इसलिए सरकार को इन सभी परिस्थितियों को विचार करते हुए एकमुस्त राशि दी जानी चाहिए और एकमुस्त राशि देनी की स्थिति में सरकार नहीं है, तो दो किस्त में राशि तत्काल होने चाहिए जिससे किसान सभी प्रकार के भुगतान कर सके और उनके कार्य किसी प्रकार से बाधित ना हो।