रायपुर : 16 मार्च2025,भाजपा की आंतरिक गुटबाजी के चलते Mic का गठन नहीं होने के चलते निगम के सारे काम लगभग एक माह से ठप्प है।
जबकि सभापति के चुनाव के एक सप्ताह के अंदर नियम अनुसार mic का गठन हो जाना चाहिए था। इससे यह साबित हो चुका है अभी से नगर निगम में नियम क़ानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है तो जानता के काम कब शुरू होंगे ?? जबकि अभी ज़ोनो का गठन भी बाक़ी है। जानता जानना चाह रही है। आधे से ज़्यादा हिस्सो में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। आने वाले समय में रायपुर में फिर से टैंकर माफिया फिर से सक्रिय होते दिख रहे है।