छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 40 पुलिस अधिकारी पदोन्नत

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक22 नवम्बर 2019, पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के विभिन्न इकाईयों में कार्यरत 40 पुलिस अधिकारियों को कम्पनी कमाण्डर, निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर और सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार 08 सहायक उप निरीक्षकों(आर्म्स) को उप निरीक्षक(आर्म्स) के पद पर, 21 सहायक प्लाटून कमाण्डरों को प्लाटून कमाण्डर के पद पर, 10 प्लाटून कमाण्डरों(जी.डी.) को कंपनी कमाण्डर(जी.डी.) के पद पर और 01 सहायक उप निरीक्षक(एम.टी.) को उप निरीक्षक(एम.टी.) के पद पर पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *