रायपुर : विधानसभा के बजट सत्र का 8वा दिन आज है।अविवाभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य ड्रा देवचरण सिंह मधुकर को दी जाएगी श्रद्धांजलि,DCM अरुण साव और मंत्री लखन लाल देवांगन अपने विभाग से संबधित लगे सवालों के जवाब देंगे।
सीएम विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल मे रखेंगे,
विधायक भावना बोहरा पंडरिया विधान सभा अंतर्गत स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में आर्थिक संकट होने की ओर सहकारिता मंत्री का ध्यान करेंगी आकर्षित
विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह विकासखण्ड अकलतरा की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में जल स्त्रोतों एवं तालाबों को राखड़ से पाटने की ओर आवास एवं पर्यावरण मंत्री का करेंगे ध्यान आकर्षित
विधायक विक्रम उसेण्डी, सभापति, गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति का द्वितीय प्रतिवेदन करेंगे प्रस्तुत
विभिन्न याचिकाओं की होगी प्रस्तुति,
बजट के अनुदान मांगो पर होगी चर्चा,
DCM अरुण साव और संसदीय मंत्री केदार कश्यप के विभागों के अनुदान मांगों पर होगी चर्चा,