कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज कवर्धा में 6 दुर्ग में 8 मिले.. कुल एक्टिव मरीज 21की चल रही इलाज

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : कोरोना वायरस की संक्रमण व रोकथाम को लेकर छत्तीसगढ़ में राहत थी लेकिन आज 14 नए पॉजिटिव मरीज आने के बाद राहत जैसी स्थिति नहीं नजर आ रही।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए बुरी खबर सामने आ रही है | कवर्धा व दुर्ग जिले में 14 नए मरीज़ मिलने की पुष्टि हुई है|

आपको बता दे की 6 मरीज़ कवर्धा व 8 मरीज़ दुर्ग जिले से सामने आये है | अब एक्टिव केस की संख्या 21 हो गयी है | कवर्धा कलेक्टर अवनीश शरण ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सभी मरीज महाराष्ट्र से आए थे, जिन्हें जिला प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन करके रखा गया था। जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था, जिनकी जांच में अब कोरोना की पुष्टि हुई है। जल्द ही इन सभी मरीजों को रायपुर के एम्स में शिफ्ट कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *