मंत्री उमेश पटेल 04 जुलाई को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक03 जुलाई 2019 उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास, जनशक्ति नियोजन, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री उमेश पटेल 04 जुलाई 2019 गुरूवार को दोपहर 01 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री उमेश पटेल विभाग से संबधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनता से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर कार्यवाही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने यह जानकरी  दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *