अवैध रूप से शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही शुरू की। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 24.06.2023 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति थैले में शराब रखकर बंजारी से मेटल पार्क की ओर आ रहे हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मेटल पार्क पास दोपहिया वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अमृत पाल सिंह एवं विनोद कुमार सिंह निवासी उरला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से अवैध रूप से रखे 48 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 45,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 553/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. अमृत पाल सिंग पिता दिलबाग सिंग उम्र 25 साल निवासी पंजाब ढ़ाबा रिंग रोड नंबर 3 उरला थाना उरला रायपुर।

2. विनोद कुमार सिंग पिता प्रेमचंद सिंग उम्र 31 साल निवासी पंजाब ढ़ाबा रिंग रोड नंबर 3 उरला थाना उरला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *