चंद्रपुर : जांजगीर जिला के चंद्रपुर नगर पंचायत कि लापरवाही से एक गर्भवती गाय नालियों की गाटर गिरी। नाली में नही है ढक्कन ।नगर पंचायत जब ठेकेदार के भरोसे नाली बनाने का ठेका देता है तो उसमें लाखो रुपये उसको ढकने के लिए ढ़क्कन का दिया जाता है।पर चन्द्रपुर नगर में सूत्रों के अनुसार करीब
दस से पंद्रह करोड़ कि नालियां बनाई जा चूँकि है पर किसी भी नाली में ढक्कन सही ढंग से नही ढका गया है, और न ही नालियों की गटर की दंग से ढक्कन भी नहीं है। नालियां जब बनती है तो साथ मे ढक्कन लगाना जरूरी होता है।पर नगर पंचायत आंख मूंद कर बिना निरीक्षण किए ही ठेकेदार को पेमेन्ट कर देती है।
लोगो कि मददत से गर्भवती गाय को निकाल लिया गया है । आए दिन बेजुबान गाय – बच्छडे को इस ओपन नालियों का सामना करना पड़ता है।